Instagram Viral Girl Boy Video 19 Minutes: सोशल मीडिया पर एक कथित 19 मिनट के MMS वीडियो को लेकर जो बवाल शुरू हुआ, वह अब अफवाहों, फेक AI जनरेटेड कंटेंट और झूठी आत्मह्या की खबरों के चलते और उलझ गया है। जानिए इस विवाद की पूरी सच्चाई क्या है।
वायरल वीडियो और AI जनरेटेड फेक कंटेंट
सोशल मीडिया पर एक कथित 19 मिनट के MMS वीडियो के वायरल होने के बाद से ही इंटरनेट पर अफवाहों का बाजार गर्म है। इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इसके बाद, AI एक्सपर्ट्स और मोर्फिंग करने वालों ने मौके का फायदा उठाते हुए कपल की फेक AI-मॉर्फ्ड तस्वीरें और वीडियो बनाकर ‘नए पार्ट्स’ के रूप में फैलाना शुरू कर दिया। इनमें से अधिकांश कंटेंट पूरी तरह से नकली है और मूल वीडियो से इसका कोई संबंध नहीं बताया गया है। इस दौरान साइबर ठगों द्वारा लोगों को स्कैम लिंक भेजकर ठगी की कोशिशें भी सामने आई हैं।
झूठी आत्महत्या की अफवाहों का फैक्ट-चेक
इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला का शव दिखाया गया और दावा किया गया कि MMS वीडियो में दिख रही लड़की ने शर्मिंदगी के मारे आत्महत्या कर ली है। हालाँकि, स्वतंत्र फैक्ट-चेक से पता चला है कि यह दावा पूरी तरह गलत है। आत्मह्या का वीडियो एक अलग और पुरानी घटना से संबंधित है, जिसका MMS विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह की झूठी जानकारी सिर्फ वायरल होने और लोगों का ध्यान खींचने के लिए फैलाई जा रही है।
निर्दोष लोग बने निशाना
वायरल वीडियो के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल की पहचान करने की कोशिश में कई निर्दोष लड़कियों को टारगेट करना शुरू कर दिया। मामूली चेहरे की समानता के आधार पर उन्हें ऑनलाइन हैरेस किया गया। खबरों के मुताबिक, मेघालय की एक लड़की को भी इस विवाद से जोड़कर परेशान किया गया, जिसके बाद उसने खुद वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों और चर्चाओं पर आधारित है। हमारी वेबसाइट किसी भी अप्रमाणित वीडियो या दावे की पुष्टि नहीं करती है।





