Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: मंगलवार को सिंह राशि पर रहेगा फोकस, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal, Horoscope Today: 30 January 2026 मकर राशि को मिलेगा मेहनत का इनाम, बाकी राशियों के लिए क्या है खास?

हमारे ग्रुप और चैनल से जुड़ें

💬 WhatsApp Group Join करें 🚀 Telegram Channel Join करें

Aaj ka Rashifal 27 जनवरी 2026 ऐसा ही वादा करता है। आज आप अपने महत्वपूर्ण प्रयासों को बढ़ावा देंगे, संचार को मजबूत करेंगे, और धार्मिक यात्राओं या आस्था में वृद्धि का योग बन रहा है। कला, कौशल और मनोरंजन में भी रुचि बढ़ेगी। फैंस, क्या आपका दिन आज भी उतना ही खास रहेगा? चलिए जानते हैं आपकी राशि का पूरा हाल!

मेष – रचनात्मकता और प्रशासनिक मजबूती

मेष राशि वालों के लिए आज रचनात्मकता का दिन है। मित्र और करीबी आपकी उपलब्धियों में साथ देंगे। सृजनात्मक कार्य संवरेंगे और प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े रुके काम पूरे हो सकते हैं। साझेदारी में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 1 और 9
शुभ रंग: मसूर की दाल जैसा (लाल/नारंगी)
आज का उपाय: हनुमानजी पर चोला चढ़ाएं, ओम अंगारकाय नमः का जाप करें और गुड़-चना बांटें।

वृष – लेनदेन में सावधानी और अनुशासन

वृष राशि के लोगों को आज संवाद में स्पष्टता रखनी होगी। विदेशी मामलों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतें – लेनदेन में लापरवाही न करें। बजट बनाकर चलें। घर में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ अंक: 2, 6 और 9
शुभ रंग: गुलाबी
आज का उपाय: हनुमानजी पर चोला चढ़ाएं, मंगल मंत्र जपें और धैर्य बनाए रखें।

मिथुन – आर्थिक मजबूती और विस्तार की योजनाएं

मिथुन राशि वालों के लिए आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कामकाजी गतिविधियां तेज होंगी। मित्रों पर विश्वास बढ़ेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण प्रभावी रहेगा। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन होगा। पैतृक संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक: 2, 5 और 9
शुभ रंग: पीच कलर
आज का उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं, गुड़-चना बांटें और सक्रिय रहें।

कर्क – प्रशासनिक सफलता और नए प्रस्ताव

कर्क राशि के लिए आज कामकाजी मामले अनुकूल हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। विभित्र सफलताएं मन उत्साहित रखेंगी। लेनदेन में संकोच दूर होगा। भवन-वाहन खरीदने के प्रयास सफल हो सकते हैं। करियर में आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 2 और 9
शुभ रंग: चेरी रेड
आज का उपाय: हनुमानजी पर चोला चढ़ाएं, मंगल बीज मंत्र जपें और लाल वस्तुओं का दान करें।

सिंह – भाग्य का साथ और धार्मिक यात्राएं

सिंह राशि के लिए आज भाग्य प्रबल है। महत्वपूर्ण प्रयास सफल होंगे। संचार मजबूत होगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। आस्था बढ़ेगी। कला-कौशल से लक्ष्य साधेंगे। मनोरंजन में रुचि रहेगी।
शुभ अंक: 1 और 9
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
आज का उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं, प्रसाद बांटें और सेवा कार्य करें।

कन्या – सेहत के प्रति सजगता और धैर्य

कन्या राशि वालों को आज सेहत पर ध्यान देना होगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव संभव है। अपनों की सलाह मानें। वाणी में संतुलन रखें। धैर्य से योजनाएं लागू करें। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
शुभ अंक: 1, 5 और 9
शुभ रंग: अंजीर जैसा
आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा करें, गुड़-चना चढ़ाएं और प्राइवेसी का ध्यान रखें।

तुला – करियर में उछाल और साख में वृद्धि

तुला राशि के लिए करियर और व्यापार अनुकूल है। नेतृत्व कौशल चमकेगा। पुराने मामले हल होंगे। आर्थिक मजबूती मिलेगी। साख बढ़ेगी। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।
शुभ अंक: 2, 6 और 9
शुभ रंग: कांसे जैसा (मेटालिक)
आज का उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं, विनम्र रहें और बड़ों का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक – मेहनत और पेशेवर कर्मठता

वृश्चिक राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी। कामकाज में सजग रहें। लेनदेन में स्पष्टता रखें। धूर्तों से दूर रहें। नौकरी में कर्मठता दिखाएं। निवेश पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 1 और 9
शुभ रंग: गहरा लाल
आज का उपाय: हनुमानजी पर चोला चढ़ाएं, मंगल मंत्र जपें और जल्दबाजी से बचें।

धनु – मनोरंजक यात्रा और रिश्तों में सुधार

धनु राशि के लिए आज मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा संभव है। रिश्तों में सुधार होगा। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। बौद्धिक पक्ष मजबूत रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 2, 3 और 9
शुभ रंग: गुड़ जैसा (भूरा/सुनहरा)
आज का उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और पराक्रम पर भरोसा रखें।

मकर – बेहतर प्रबंधन और सुख-सौख्य

मकर राशि वालों के लिए प्रबंधकीय गतिविधियां तेज होंगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सुख-सौख्य बढ़ेगा। तर्क-बहस से बचें। विनम्रता रखें।
शुभ अंक: 2, 8 और 9
शुभ रंग: रस्ट कलर
आज का उपाय: हनुमानजी को चोला और गुड़-चना अर्पित करें।

कुंभ – संवाद और भाईचारे में मजबूती

कुंभ राशि के लिए संवाद सकारात्मक रहेगा। व्यापारिक मामले बेहतर होंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाईचारा मजबूत होगा।
शुभ अंक: 2, 8 और 9
शुभ रंग: गेहूं जैसा
आज का उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और मंत्र जाप करें।

मीन – परिजनों का स्नेह और संपत्ति लाभ

मीन राशि के लिए परिवार में स्नेह रहेगा। परंपरागत कार्यों में बल मिलेगा। धन-धान्य और संपत्ति से लाभ होगा। प्रियजनों से भेंट होगी।
शुभ अंक: 2, 3 और 9
शुभ रंग: स्वर्णिम (गोल्डन)
आज का उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और जरूरतमंदों की मदद करें।